बड़ी खबर

बस 12 घंटे और… फिर तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान, यहां बन रहा सिस्टम, चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। उत्तरी अंडमान सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को और गहरा होने के बाद रविवार देर रात यानी 12 घंटे बाद से ‘सितरंग’ चक्रवात का रूप लेने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह लगभग 11 बजे से पोर्ट ब्लेयर के पास गंभीर रूप लेने लगा है।


मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है जो कि एक डीप डिप्रेशन में बदल गया। अब यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 580 किमी उत्तर-पश्चिम में, सागर द्वीप से 700 किमी दक्षिण में और बारिसल (बांग्लादेश) से 830 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया है।

Share:

Next Post

आवारा कुत्तों पर अदालत सख्त, कहा सड़कों की जगह घर में खिलाए खाना

Sun Oct 23 , 2022
नागपुर। देश में पिछले कुछ सालों से आवारा कुत्तों (Stray Dogs) की संख्‍या कितनी बढ़ गई जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। ये आवारा कुत्‍ते (Stray Dogs) आए दिन मासूमों को शिकार बना रहे हैं और शासन प्रशासन मात्र औप‍चारिकता (formality) निभाकर दूर हो जाती है। बता दें कि हाल ही में कुत्‍तों […]