img-fluid

इंदौर में सिर्फ 31 दिनों में 378 लोग बिल्ली, बंदर और चूहों के गुस्से का शिकार बने 

April 03, 2026

  • डॉग बाइट के अलावा कइयों को अन्य जानवरों ने भी काटा

इंदौर। अकेले पिछले मार्च महीने में सैकड़ों शहरवासी जहां डॉग्स बाइट का शिकार बने हैं, वहीं पिछले 31 दिनों में मतलब 1 से 31 तारीख तक बिल्ली, बन्दर और चूहों ने भी 378 लोगों को काटा, नोंचा और कुतर खाया है। इस तरह इस साल के शुरुआती 3 माह में अब तक इनके सताये हुए 936 नए पीडि़त सामने आ चुके हैं।

इन पीडि़तों में नाबालिग बच्चो सहित महिला और पुरुष भी शामिल हैं। इन 936 में 624 को बिल्लियों ने, 108 को बंदरों सहित 204 को चूहों ने काटा है। इन सभी पीडि़तों को लाल अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन औऱ एंटी इंफेक्शन इंजेक्शन भी लगाए जा चुके हैं।

जनवरी में 208 शिकार 

हेल्थ विभाग के अनुसार इस साल के शुरुआती पहले माह में 29 को बन्दरों ने, 140 को बिल्ली ने, 39 को चूहों ने काटा है। इसी तरह जनवरी के 31 दिनों में 208 लोग भी इनका शिकार बने हैं।

फरवरी में 350 पीडि़त 

इसी तरह फरवरी में 233 लोगों को बिल्ली ने, 76 को चूहों ने, 41 को बंदरों ने काटा है। इसी तरह फरवरी माह के 28 दिनों में 350 लोगों को काटा-नोंचा और कुतरा है।

मार्च में 378 लोगों को सताया 

पिछले मार्च माह में 251 लोगों को बिल्लियों ने, 38 को बंदरो ने और चूहों ने 89 को अपने गुस्से का शिकार बनाया है। इस तरह 31 दिनों में 378 लोग इनके गुस्से का शिकार बने हैं।

Share:

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी जग्गी मर्डर केस में दोषी करार

    Fri Apr 3 , 2026
    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व विधायक अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में दोषी ठहराया है। यह मामला साल 2003 का है। 2003 में रायपुर में व्यवसायी-राजनेता राम अवतार जग्गी की हत्या कर दी गई थी, उस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved