
भोपाल। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा (Sanjeev Sachdeva) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च न्यायालय (High Court) के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति सचदेवा मई माह से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें राज्य के उच्च न्यायालय का 29वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी वह अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved