
भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज, जस्टिस सुनील कुमार अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 2 जनवरी 2021 से प्रभावी है। कानून और न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की और कहा, “जस्टिस सुनील कुमार अवस्थी ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के प्रावधान (ए) के अनुसार, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे दिया है, यह 02, जनवरी, 2021 से प्रभावी है। जस्टिस अवस्थी को 13 अक्टूबर, 2016 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 17मार्च, 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved