बड़ी खबर

कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर पहुंचा भोपाल, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल ।  मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह विमान से भोपाल पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत नेता स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर को स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कैलाश सारंग के दोनों बेटों विवेक सारंग और विश्वास सारंग के साथ ही सारंग परिवार के शोकाकुल सदस्यों को ढाढस बंधाया। 
मुंबई से विमान द्वारा रविवार सुबह 9:35 पर पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा। दोपहर 2:00 बजे तक मंत्री विश्वास सारंग के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास सी 12 पर कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा जाएगा। तत्पश्चात 2:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय पर लाया जाएगा। इसके बाद अंत्येष्टि स्थल रवाना होंगे। चार बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता कैलाश नारायण सारंग निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वह इलाजरत थे लेकिन तबीयत बिगडऩे के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। कैलाश सारंग भाजपा नेता और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता थे।  
Share:

Next Post

सोने में निवेश का शानदार मौका, 67 हजार तक जाएगी कीमत!

Sun Nov 15 , 2020
नई दिल्ली। वित्तीय सेवा एवं बाजार अनुसंधान फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज के अनुसार केंद्रीय बैंकों की ब्याज सस्ता रखने की नीति और भारत में परम्परागत खरीद के मौसम के मद्देनज इस कैंलेंडर वर्ष चौथी तिमाही में सोने की मांग में सुधार होगा। फर्म में अपनी एक ताजा रिपोर्ट में सोने को दीर्घकालिक दृष्टि से […]