
भोपाल। मध्य प्रदेश में ड्राइवर्स (drivers) की मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। इसको लेकर नागरिकों को जरूरी सामान की उपलब्धता के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब इस हड़ताल को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की भाजपा सरकार (BJP government at the center) पर हमला बोला है। कमलनाथ (Kamalnath) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में एकतरफ़ा फ़ैसलों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। संसद में संवाद के बिना ट्रक ड्राइवर्स के ख़िलाफ़ कठोर क़ानून बनाना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर हमला है। क़ानूनों के विरोध में हो रही हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सरकार को ड्राइवर्स से बात कर समस्या का सर्वसम्मत हाल निकालना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved