इन्दौर। सांसद शंकर लालवानी ने आज मीडिया वॉर रूम में एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि कमलनाथ को तो अपने विधायकों से मिलने तक की फुर्सत नहीं थी।
उन्होंने कहा कि वे केवल पूंजीपतियों से मिलते थे। जब उनसे कुछ मांग की जाती थी तो कहते थे कि खजाना खाली हैं, लेकिन आईफा अवार्ड के लिए उनके पास 700 करोड़ रुपए थे। मालवा-निमाड़ की सीटों के मीडिया वॉर रूम से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जितनी योजनाएं बनाई थी, उन सबको खजाना खाली होने का बहाना बनाते हुए बंद कर दिया। कमलनाथ केवल वल्लभ भवन से ही सरकार चलाते थे। उद्योगपति आते थे तो उन्हें सम्मान के साथ बिठाते थे और बात करते थे, जबकि अपनी ही पार्टी के विधायकों के लिए उनके पास समय तक नहीं था। लालवानी ने प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved