बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

UP विधानसभा चुनाव को लेकर बोले कमलनाथ -कांग्रेस हारे या जीते, मगर भाजपा की हार तय

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Congress President Kamal Nath) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में अपनी पार्टी की हार-जीत पर संदेह है। वे कहते हैं कि यूपी में कांग्रेस हारे या जीते मगर, वहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की हार तय है। कमलनाथ ने यह बात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का हर सीट पर अभी से फोकस बनाया जा रहा है।


प्रदेश कांग्रेस कार्यलाय दफ्तर में डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर आईटी, सोशल मीडिया और जिला प्रभारियों की बैठक में शामिल होने के लिए कमलनाथ पहुंचे तो मीडिया से भी रूबरू हुए। कमलनाथ ने कहा कि अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 19 महीने का समय बचा है और इसके लिए कांग्रेस पार्टी अपना मजबूत संगठन बना रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के संगठन से है और इसके लिए मजबूत संगठन चाहिए। कांग्रेस संगठन आम जनता की भावनाओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हर बड़े नेता की सीट पर विशेष रूप से फोकस रखने की नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश की जनता के दिल-दिमाग में बसा व्यापमं
कमलनाथ ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि व्यापमं का सरकार ने नाम बदल दिया है लेकिन नाम बदलने से घोटाला छिप नहीं जाएगा। सरकार का व्यापमं घोटाले को भुलाने का यह एक और प्रयास है। कमलनाथ ने कहा कि मगर मध्य प्रदेश की जनता व्यापमं को कभी नहीं भूल पाएगी। उनके दिल और दिमाग में यह बसा है।

फर्जी सदस्यता नहीं चलेगी
डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए सोशल मीडिया, आईटी और जिला प्रभारियों की बैठक में कमलनाथ ने एकबार फिर कहा कि फर्जी सदस्य नहीं बनाएं। मंडलम, सेक्टर, बूथ में अधिक से अधिक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कमलनाथ ने कहा कि घर-घर चलो कार्यक्रम में तेजी लाकर डिजिटल सदस्यता को महत्व दें। वहीं, ट्रेनिंग में यह बताया गया है कि डिजिटल सदस्यता में यह सिस्टम है कि आपको घर-घर जाकर ही सदस्य बनाने होंगे क्योंकि उसके बिना सिस्टम स्वीकार ही नहीं करेगा। फोटो से फोटो लेने पर मेंम्बरशिप नहीं लेगा। सेल्फी भी लेना जरूरी होगा।

Share:

Next Post

Astrology: भगवान शिव को समर्पित है सोमवार का दिन, यश चाहते हैं तो करें यह उपाय

Mon Feb 21 , 2022
नई दिल्ली। देवों के देव महादेव (God of God’s Lord Shiva) को समर्पित सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन व्रत-उपवास (fasting) करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सोमवार (Monday) के दिन कुछ आसान से उपाय कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस दिए किए जाने वाले […]