
इंदौर। महू के पास गवली पलासिया में हुई घटना को लेकर राजनीति गरमा रही है। कांग्रेस जहां भाजपा पर लीपापोती का आरोप लगा रही है वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया है। इसी बीच कल पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ महु आ रहे हैं। कमलनाथ या तो सीधे हेलीकॉप्टर से महू उतरेंगे या फिर इंदौर आकर महू के लिए रवाना होंगे। वे पहले मृत युवक के परिजनों से मिलेंगे, उसके बाद मंडलेश्वर जाकर युवती के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved