विदेश

अमेरिका में लिंकन स्मारक पर लगाई गई कमला हैरिस की कांच की तस्वीर

 

वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस को सम्मानित करते हुए अमेरिका के वांशिगटन में मौजूद ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी एक कांच की एक तस्वीर लगाई गई है। यह तस्वीर 56 वर्षीय हैरिस की उपलब्धि को देखते हुए छह फरवरी से लोगों के बीच प्रदर्शित की जाएगी।

हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति होने के साथ ही पहली अश्वेत उप राष्ट्रपति भी हैं। साथ ही हैरिस अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी उप राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की अध्यक्ष और सीईओ हॉली होचनर ने इस मौके पर कहा, “प्रतिनिधित्व मायने रखता है। कमला हैरिस जैसी एक अश्वेत महिला का पहली बार अमेरिका का उप राष्ट्रपति बनना, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।”


हाल ही में भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने अमेरिका सरकार बदलने पर हुए ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 56 साल की हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं। वह अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ काम करेंगी। कमला देवी हैरिस ने 61 वर्षीय माइक पेंस की जगह ली है, जबकि बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है।

‘फीमेल ओबामा’ के नाम से लोकप्रिय हैरिस पहली बार ही सीनेट की सदस्य भी बनी थीं। नवंबर में अपनी जीत के बाद ऐतिहासिक भाषण में हैरिस ने अपनी दिवंगत मां श्यामला गोपालन, भारत की एक कैंसर शोधकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने उनके राजनीतिक करियर में इस बड़े दिन के लिए उन्हें तैयार किया था।


भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत और पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं। उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकंड जेंटलमैन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को इस पद की शपथ दिलाई थी।

Share:

Next Post

तमिलनाडु में CM पलानीस्वामी ने चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

Fri Feb 5 , 2021
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamilnadu) में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सबको फ्री कोरोना वैक्सीन (COVID-19 vaccine) देने का ऐलान किया है। पलानीस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम सभी को निशुल्क COVID19 वैक्सीन देंगे, जैसा कि पहले घोषित किया गया है और […]