मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने देश में जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर एक नहीं बल्कि कई बार अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने किसान आंदोलन का खुल कर विरोध किया है। अभी हाल मे अभिनेत्री का किया हुआ ट्वीट सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने इस ट्वीट में कृषि कानूनों की तारीफ की है। कंगना का मानना है कि इस कानून से लोगों को फायदा होग।
कंगना ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसानों भड़काया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘ज्यादा बड़ी दिक्कत तो ये है कि जो लोग इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं उन सभी को पता है कि ये कृषि कानून किसानों के लिए बहुत जरूरी हैं। फिर भी किसानों को भड़काया जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है। फायदे के लिए भारत बंद किया जा रहा है।’
कंगना ने साधा प्रियंका-दिलजीत पर निशाना : कंगना यह कह कर चुप नहीं हुईं। उन्होंने एक और ट्वीट कर दिया। उन्होंने अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर भी तंज कसा है। कंगना ने कहा, ‘किसानों को गुमराह करने के लिए प्रियंका और दिलजीत को लेफ्ट मीडिया से तारीफ मिलेगी। भारत विरोधी इंडस्ट्री उन्हें ऑफर देगी। ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।’
कंगना दिलजीत के बीच लंबी चली बहस : दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई है। ये सारा मामला किसान आंदोलन (Farmers protest) से जुड़ा है। कंगना ने एक फेक फोटो ट्वीट की थी, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया था। इस फेक ट्वीट की वजह से कंगना को काफी ट्रोल होना पड़ा और लोगों ने माफी मांगने की बात कही, लेकिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बात पर अडिग हैं।
Share: