देश

कंगना के तीखे तेवर बरकरार, मुंबई रवाना होते वक्त कहा-न डरूंगी, न झुकुंगी


मंडी। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह बुधवार (9 सिंतबर) को मुंबई के लिए निकल गई हैं। चंडीगढ़ से फ्लाइट से मुंबई जाएंगी।
कंगना रनौत ने महाराष्ट्र वापस न आने देने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने फिर एक बार कड़े तेवर दिखाए और दो टूक कहा कि मैं न तो डरूंगी, न झुकूंगी। बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी। कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया है। कंगना दोपहर में चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। उनकी फ्लाइट दोपहर सवा 12 बजे की है। ये फ्लाइट 2 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया, जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी। इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए। उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।
कंगना ने हाल ही में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी, जिसके बाद से कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों के बाद उन्हें केंद्र सरकार ने Y प्लस सिक्योरिटी दी है।

Share:

Next Post

कोरोना वैक्सीनः बड़ा झटका, ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल रुका, जानिए क्यों

Wed Sep 9 , 2020
लंदन। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई को एक बड़ा झटका लगा है। एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति के बीमार पड़ने के बाद रोक दिया गया है। एस्ट्राज़ेनेका ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह एक रूटीन रुकावट है, क्योंकि टेस्टिंग में शामिल व्यक्ति की […]