img-fluid

कानपुर : तपेश्वरी मेले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम दुकानदारों की दुकानें हटवाईं

March 22, 2026

कानपुर. यूपी (UP) के कानपुर (Kanpur) में नवरात्र के दौरान चल रहे मेले में दुकान (Shop) लगाने को लेकर विवाद हो गया. बजरंग दल (Bajrang Dal) ने तीन दिन पहले कमिश्नर को ज्ञापन देकर दिया था और कहा था कि किसी भी मंदिर पर लगने वाले मेले में मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लोगों की दुकानें न लगें. शनिवार की रात कानपुर के प्रसिद्ध तपेश्वरी माता मंदिर (Tapeshwari Mata Temple) के मेले में बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंच गए. इस दौरान सिंदूर की दुकान लगाए एक मुस्लिम दुकानदार से उसका नाम पता पूछा और वहां से दुकान हटवा दी.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इससे पहले कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग यहां पहुंचे थे और तीन हिंदू दुकानदारों को से दुकान हटाने को कहा था और कहा था कि यहां हम दुकान लगाएंगे. एक महिला से भी कहा था कि सुबह यहां से दुकान हटा लेना. महिला ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोगों ने आकर धमकी दी थी कि यहां से दुकान हटाओ, सुबह हम दुकान लगाएंगे.


  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन्हीं लोगों की सूचना पर हम आए हैं. जब यह लोग सिंदूर लगाते नहीं, देवी-देवताओं को मानते नहीं हैं तो इन्हें दुकान लगाने की क्या जरूरत.

    इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मेले में तैनात पुलिस कर्मियों, दारोगा से बहस भी हुई. बजरंग दल के नेता शिवम सोनकर का कहना था कि हमने पहले ही पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर कह दिया था कि हम यहां मेले में किसी मुस्लिम दुकानदार को दुकान नहीं लगाने देंगे. इसके बावजूद कुछ लोगों ने हमारे दुकानदारों को हटाकर अपनी दुकान लगवाई. एक-दो दुकानदारों को पीटा भी है.

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसी सूचना पर हम आए हैं. हमने पुलिस को भी जानकारी दे दी है. हम मेले में किसी भी अन्य समुदाय की दुकान नहीं लगने देंगे. हमने दुकानदार को हटाया है. तपेश्वरी मेला सैकड़ों साल से लगता है .इस मामले पर पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

    इस मामले पर डीसीपी सिटी सत्यजीत गुप्ता को फोन कर मामले की जानकारी चाही, तो उन्होंने कहा कि मेरे नॉलेज में कुछ नहीं, मैं पता करके बताता हूं. बजरंग दल के नेता शिवम सोनकर ने अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंचकर कहा कि अन्य समुदाय का व्यक्ति यहां दुकान न लगाए.

    Share:

  • अभिषेक शर्मा शतक से चूके मगर SRH इंट्रा स्क्वॉड मैच में रनों का तूफान सलील अरोड़ा के पांच गेंदों पर पांच छक्कों ने लूटी महफिल

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad )ने( Indian Premier League 2026) से पहले अपनी तैयारियों का दमदार संकेत दे दिया है। टीम के इंट्रा स्क्वॉड मुकाबले में बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि स्कोरबोर्ड (scoreboard) पर कुल 535 रन दर्ज हो गए। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में हर बल्लेबाज ने खुलकर शॉट खेले और गेंदबाजों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved