मनोरंजन

करण जौहर ने दो महीने बाद इंडिपेंडेंस डे पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर की वापसी

फिल्मेकर करण जौहर ने दो महीने बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर करण जौहर यूजर्स के निशान पर आ गए थे और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद करण जौहर इंस्टाग्राम से गायब हो गए थे, लेकिन अब वह फिर से एक्टिव हो गए हैं। निर्देशक करण जौहर स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रशंसकों को शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम पर लौट आए हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद करण जौहर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद करण जौहर ने अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर पोस्ट साझा किया था। उसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई पोस्ट साझा नहीं किया था। करण जौहर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर तिरंगे की एक तस्वीर साझा की है और लिखा-‘हमारे महान राष्ट्र के लिए….इतिहास, विरासत और संस्कृति का खजाना। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे…जय हिंद।’
करण जौहर के पोस्ट पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिल वाला इमोजी शेयर किया, वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा-‘जय हिंद।’ साथ ही दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। एक यूजर ने लिखा-‘वापसी के लिए महान दिन।’ ट्रोलिंग की वजह से करण जौहर सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लंबे समय बाद उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। हालांकि ट्विटर पर अभी एक्टिव नहीं हुए हैं।
सुशांत के निधन के बाद ट्रोलिंग होने पर उन्होंने ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया था, बाद में उन्होंने पोस्ट करना भी छोड़ दिया। फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विटर पर तीन अभिनेता को छोड़कर सभी अभिनेताओं को अनफॉलो कर दिया है। वह ट्विटर पर सिर्फ आठ अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता और उनके बैनर धर्मा से संबंधित तीन अकाउंट हैं। वर्तमान में उन्होंने सिर्फ तीन अभिनेताओं को फॉलो किया हैं, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार और शाहरुख खान हैं।
करण को सुशांत की मौत के बाद लगातार ट्रोलिंग किया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अभिनेता के प्रशंसक करण जौहर, अन्य फिल्म निर्माताओं, बड़े फिल्म स्टूडियो और स्टार किड्स पर निशाना साधते हुए सुशांत की मौत पर सवाल खड़े किए थे। फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोगों के गुस्से का शिकार बने थे।
Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Aug 16 , 2020
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 05.44, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार, 16 अगस्त 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]