देश मनोरंजन

करण जोहर का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, टैग किया राजकुमार हिरानी और एकता कपूर को

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता करण जौहर ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर बॉलीवुड की योजनाओं के बारे में बताया है। करण जौहर ने गांधी जयंती के विशेष मौके पर पीएम मोदी को टैग करते हुए ये पत्र लिखा। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री के नाम एक नोट शेयर करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर फिल्म बिरादरी जश्न मनाने की योजना बना रही है और वे भारत की वीरता, मूल्यों और संस्कृति के बारे में प्रेरक कंटेंट बना रहे हैं।

करण देश के किस्से बताने के लिए हुए उत्सुक​
करण ने ट्वीट में लिखा था, ‘गांधी जयंती के मौके पर प्रेरणादायक कंटेंट बनाने के लिए सभी एक साथ आए है!’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है। इसमें लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी … हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने महान देश के किस्से बताने के लिए उत्सुक हैं।’

करण ने अपनी इस पोस्ट में राजकुमार हिरानी, एकता कपूर, आनंद एल राय, साजिद नाडियाडवाला, रोहित शेट्टी और दिनेश विजन को टैग किया गया है। इस ट्वीट के साथ शेयर किए गए पत्र में लिखा है, ‘भारत की वीरता, मूल्यों और भारत की संस्कृति के बारे में प्रेरणादायक सामग्री बनाने के लिए, ‘चेंज विद इन’ नाम की एक पहल की गई है। ऐसा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। यह हमारी कहानियां हैं, जो बताती हैं, हम कौन हैं।’

पहले भी होते रहे हैं ऐसे प्रयास
पिछले वर्ष राजकुमार हिरानी ने महात्मा गांधी के 150 वें जन्म दिवस पर एक विशेष फिल्म बनाई थी। उन्होंने पिछले साल महात्मा गांधी को समर्पित एक वीडियो बनाया था। इसमें बॉलीवुड हस्तियां गांधी जी के कोट पढ़ते नजर आ रही थीं।

 

Share:

Next Post

सुशांत सिंह के फैन्स न्याय के लिए लगा रहे पोस्‍टर...

Sat Oct 3 , 2020
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं। सुशांत की फैमिली और फैन्स लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि किस तरह सुशांत के फैन्स उनके लिए न्याय की मांग कर […]