img-fluid

कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

October 05, 2026


नई दिल्ली । कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल (Karl Deisseroth, Peter Hegemann and Georg Nagel) को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया (Awarded Nobel Prize in Medicine) ।

  • समिति के मुताबिक लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने के लिए सम्मानित किया गया है। इस तकनीक से रोशनी की मदद से जीवित कोशिकाओं, खासकर मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की गतिविधि को नियंत्रित और समझा जा सकता है। डाइसेरोथ अमेरिका के, हेगेमान जर्मनी और नागेल जर्मनी से हैं।

    समिति ने इस खोज के पीछे की सोच पर प्रकाश डाला। बताया कि वैज्ञानिक पीटर हेगेमान यह समझना चाहते थे कि यह शैवाल रोशनी की तरफ कैसे तैरती है। इसी सवाल पर शोध करते हुए जॉर्ज नागेल ने शैवाल में एक खास प्रोटीन को पहचाना। जिसका नाम चैनलरोडोप्सिन है। साधारण भाषा में कहें तो यह प्रोटीन कोशिका के लिए रोशनी को महसूस करने वाले सेंसर की तरह काम करता है।

    वैज्ञानिकों ने आगे इसका प्रयोग दूसरी कोशिकाओं पर किया। उन्होंने चैनलरोडोप्सिन को दूसरी कोशिकाओं में डालकर देखा। इसके बाद ये कोशिकाएं भी रोशनी पड़ने पर विद्युत संकेत पैदा करने लगीं। स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने इसका ऐलान किया। नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने इस साल के फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार के विजेता का ऐलान किया। पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही पल पहले नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी थी।

    यह पुरस्कार ऐसे वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जिन्होंने मानव स्वास्थ्य और बीमारियों को समझने, उनके इलाज या चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया हो। इस साल के नोबेल प्राइज शेड्यूल की बात करें तो जहां सोमवार को मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा हुई, वहीं मंगलवार (6 अक्टूबर) को भौतिकी, 7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 8 अक्टूबर को साहित्य, 9 को शांति पुरस्कार और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved