img-fluid

कर्नाटकः बारिश के देवता को खुश करने के लिए करा दी 2 लड़कों की आपस में शादी

June 25, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। ‘बारिश के देवता’ (‘God of rain’) को खुश करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर दो लड़कों की एक-दूसरे से शादी (symbolic marriage two boys to each other) कराने का मामला सामने आया है। यह घटना कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या जिले की है, जहां ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात 2 लड़कों की शादी ( 2 boys married) करा दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के देवता को प्रसन्न करने और इलाके में बारिश लाने के मकसद से यह विवाह कराया गया। साथ ही, इस दौरान दावत का भी आयोजन किया गया। शादी अनुष्ठान मांड्या जिले के कृष्णराजपेट तालुका के गंगेनहल्ली गांव में आयोजित हुआ।


राज्य के कई हिस्सों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे भीषण गर्मी से परेशान हैं। उन्होंने इस स्थिति में पुरानी परंपराओं का सहारा लिया। उन्होंने बारिश के देवताओं को खुश करने के लिए इस अजीब परंपरा का पालन किया। इस विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें पारंपरिक पोशाक पहने दो लड़कों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में विवाह समारोह में भाग लेते देखा जा सकता है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हैं।

विशेष दावत का भी आयोजन
शादी समारोह के हिस्से के रूप में गांव वालों के लिए विशेष दावत का आयोजन किया गया। इस दौरान इन्होंने वर्षा की कमी को पूरा करने के लिए बारिश के देवता से प्रार्थना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कों की आपस में शादी और प्रार्थना का आयोजन उनकी परंपरा का हिस्सा है। इलाके में बारिश नहीं होने पर अक्सर ऐसा किया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा, ‘राज्य में मानसून की बारिश कमजोर हो गई है। पिछले साल की तुलना में बरसात की कमी है। ऐसे में राज्य के लोगों ने पुरानी परंपराओं का जश्न मनाने का सहारा लिया।’

Share:

  • जयवर्धन बोले- लोकसभा चुनाव में MP से AAP के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ेगी कांग्रेस

    Sun Jun 25 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। पटना (Patna) में 23 जून को हुई विपक्ष की बैठक (Opposition meeting) के बाद केजरीवाल (Kejriwal) और कांग्रेस (Congress) के बीच रिश्ता 2024 को लेकर क्या रहेगा? इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रही इस चर्चा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) की एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved