img-fluid

कर्नाटक : 25 एकड़ जमीन के लिए एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, किसी की गर्दन काटी तो किसी का हाथ…

May 30, 2026

विजयपुरा. कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा जिले में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर हुई हिंसा ने पूरे इलाके को दहला दिया. जिले के चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 6 लोगों (6 members) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई. मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर बाबूसाब अत्तर (45) के रूप में हुई है. वहीं, अरविंद कटागे (72) और जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने (33) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को विजयपुरा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


  • जमीन को लेकर कई वर्षों से चल रहा था विवाद
    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद है. पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कि निराले परिवार ने हाल ही में नीवरगी के तेली परिवार से यह जमीन खरीदी थी. यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से विवादों में घिरी हुई थी और तेली परिवार इस पर खेती नहीं कर पा रहा था.

    पुलिस के मुताबिक जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी ने इस हिंसक घटना का रूप ले लिया. जांच में यह भी सामने आया है कि विवाद का संबंध वर्ष 2015 के एक हत्या मामले से भी हो सकता है. उस समय शिवानंद पाटिल नामक युवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच
    बताया जा रहा है कि जब निराले परिवार के सदस्य हाल ही में खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तभी उन पर हमला कर दिया गया. हमलावरों ने हंसिया और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया. घटना इतनी भयावह थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आशंका भी जताई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक शवों पर गोली लगने के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं.

    अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारण और इस्तेमाल किए गए हथियारों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है. इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

    Share:

  • MP के 'बंगला पान' की विदेशों में मांग, किसानों के लिए सरकार लाई विशेष योजना, देगी ₹1 करोड़ की मदद

    Sat May 30 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का मशहूर ‘बंगला पान’ (Bangla Paan) अब देश की सीमाओं से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में भी अपनी पहचान बना रहा है। खासकर छतरपुर जिले (Chhatarpur District) में उगाया जाने वाला यह पान अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, हल्की मिठास और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने की क्षमता के कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved