
इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में यूपीआई के जरिए एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 79 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। ईश्वर नगर निवासी विजय रायकवार के कर्नाटका बैंक खाते से अज्ञात ठग ने पांच बार में यह पूरी राशि उड़ा ली। बैंक स्टेटमेंट निकालने के बाद ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के हीरानगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन व यूपीआई साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।हीरानगर पुलिस के अनुसार, ईश्वर नगर निवासी फरियादी विजय रायकवार पिता सुंदरलाल का कर्नाटका बैंक में खाता है।आरोप है कि अज्ञात ठग ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से पांच बार में कुल 1,79,000 रुपए निकाल लिए।पीड़ित विजय रायकवार को खाते से राशि निकलने की जानकारी बैंक स्टेटमेंट निकालने के बाद हुई।मामले का खुलासा होते ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत व तथ्यों के आधार पर हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।अब पुलिस यूपीआई ट्रांजेक्शन की कड़ियां जोड़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि किन माध्यमों व खातों में यह राशि ट्रांसफर हुई और ठग ने किस तरह खाते से लेनदेन किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved