
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। देशभर में अबतक 57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस संक्रामक रोग से अभीतक 91 हजार से ज्यादा की मौत भी हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण आम लोगों के साथ ही कई राजनेताओं में देखने को मिला है। कल इलाज के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस विधायक नारायण राव की कोरोना से मृत्य हो गई।
श्री राव ने बीते बृहस्पतिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 1 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कर्नाटक में बीदर जिले की बसावाकल्याण सीट से 65 वर्षीय कांग्रेस विधायक बी नारायण राव के कई अंगों ने इलाज के दौरान काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।
मणिपाल अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय का कहना है कि कल दोपहर चार बजे के करीब उनका निधन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुआ। उनका कहना है कि कई डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थी, इसके साथ ही विधायक को वेंटीलेटर पर भी रखा गया था।
बता दें कि कोरोना संक्रमण से कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं हाल ही में रेल राज्य मंत्री सुरंश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे पहले कर्नाटक में ही भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved