रांची। झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur, Jharkhand) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना (Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह (Vinay Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।
जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved