img-fluid

कटनी: सुबह तक बाहर नहीं आया सीनियर को गोली मारने वाला जवान 

October 11, 2020
कटनी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में डिफेंस सप्लाई कोर (डीएससी) के जवान द्वारा जूनियर कमांडिंग ऑफीसर (जेसीओ) को गोली मारने की घटना के बाद 10 अक्टूबर की पूरी रात आरोपित जवान के आत्मसमर्पण की कोशिशें चलती रही। लेकिन 11 अक्टूबर की सुबह तक जवान ने आत्मसमर्पण नहीं किया और न ही उसे पकड़ा जा सका। इस बीच जबलपुर से मिलिट्री की टुकड़ी भी ओएफके आने की सूचना है।
गौरतलब है कि शनिवार की शाम करीब 7 बजे इवनिंग परेड के दौरान हुए विवाद के बाद डीएससी के जवान शकरसिंह ने जेसीओ अशोक शिकारा पर इंसास राइफल 5.1 से चार से ज्यादा राउंड फायर कर दिये। गंभीर रूप से घायल जेसीओ शिकारा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित परिसर के अंदर ही भाग गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपित जवान ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है। उसके पास लोडेड बंदूक है और वह खुद को गोली मारने की धमकी भी दे रहा है। आरोपित जवान को पकड़ने के प्रयास रात भर चलते रहे, लेकिन रविवार सुबह तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
ओएफके परिसर के अंदर शनिवार शाम हुई वारदात के बाद सीएससी के कर्नल ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया और आरोपित जवान को पकड़ने की रणनीति पर काम शुरू किया गया। इस दौरान ओएफके प्रबंधन के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारी यहां से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित जवान शनिवार देर रात तक कर्नल से बात करता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस के जवान भी ओएफके पहुंचे और जेसीओ अशोक शिकारा के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में ओएफके के प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डीएससी के जवान ने सीनियर को गोली मारी है और परिसर में छिप गया है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही हर मूवमेंट से अपडेट किया जा रहा है।

Share:

  • विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने गुजरात-मणिपुर समेत 5 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    Sun Oct 11 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगा दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से एक, गुजरात से सात, मणिपुर से चार और झारखंड-ओडिशा से दो-दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की मरवाही (एससी) सीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved