img-fluid

MP: पैसों के लिए बेटे ने पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या

April 20, 2026

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिछोड़ी गांव में रुपयों के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को 20 अप्रैल की दोपहर फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी गौरी बाई (जो आरोपी की मां भी हैं) ने पुलिस को बताया कि उनके 32 वर्षीय बेटे चंदन बडोले ने अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की हत्या की है। गौरी बाई के अनुसार, रुपयों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान चंदन बडोले ने गुस्से में पास रखी पिस्तौल से पिता जगन के सिर पर गोली मार दी। गंभीर चोट लगने से जगन बडोले की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जगन बडोले की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।


  • शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पिछोड़ी गांव में एक पुत्र ने पिता के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटा चंदन लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। जगन ने पहले भी चंदन को दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन वह और रुपयों की मांग कर रहा था, जिसके चलते पिता-पुत्र में विवाद हुआ और चंदन ने जगन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चंदन बडोले फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि चंदन पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था।

    Share:

  • डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर एमओयू साइन किया भारत और दक्षिण कोरिया ने

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली । भारत और दक्षिण कोरिया (India and South Korea) ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर (On Digital Payment System) एमओयू साइन किया (Signed MoU) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved