img-fluid

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने डीजल के दाम 8.36 पैसे कम किए

July 30, 2020

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने डीजल पर VAT 30 फसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया है। इससे दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगे। जो डीजल 82 का कल मिल रहा था वह अब 73.64 पैसे का मिलेगा। लोगों का आग्रह था कि तेल की कीमतों को घटाया जाए। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेहड़ी, पटरी वालों को इजाजत दी गई कि वो अपना काम शुरू करें।
केजरीवाल ने कहा कि जाब्स पोर्टल को शुरू करने से बड़ा फायदा हुआ है। सभी दुकानदारों, व्यापारियों से अपील करता हूं कि वे दुकानें खोलें, सोशल डिस्टेंगिंस रखते हुए काम करें। उद्योग वाले उद्योग खोलें। आने वाले दिनों में व्यापारियों से मिलने वाला हूं। जो भी समस्या होगी उसे ठीक करेंगे।
बता दें कि जून में पहली बार दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल की कीमत से ज्यादा हो गई थी। इसके अलावा केजरीवाल राज्य में कोरोना के घटते मामलों के बाद की स्थिति पर कोई फैसला कर सकते हैं।

Share:

  • 2 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

    Thu Jul 30 , 2020
    – मध्यप्रदेश में रैपिड एंटीजन टेस्ट भोपाल। बढ़ते संक्रमण के चलते पहली बार भोपाल और मुरैना में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत होने वाले टेस्ट के बाद मात्र 1 से 2 घंटे के भीतर ही कोरोना की रिपोर्ट मिल जाएगी। गौरतलब है कि भोपाल और मुरैना में कोरोना संक्रमित मरीजों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved