img-fluid

केरल में दुल्हन के एक्सीडेंट के बावजूद अस्पताल में हुई शादी की रस्में, विवाह फिल्म जैसा दिखा सीन

November 23, 2025

नई दिल्‍ली । केरल (Kerala) से एक दिल छूने वाली खबर सामने आई है। वहां आस-पास मौजूद जिस किसी भी इंसान ने यह दृश्य देखा या फिर इसकी खबर सुनी उन्हें शाहिद कपूर और अमृता राव अभिनीत विवाह फिल्म (Vivah movie) की याद आ गई। दरअसल, यहां पर एक दुल्हन (Bride) अपनी शादी के दिन ही एक्सीडेंट (Accident) का शिकार हो गई। इसमें उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जब यह बात लड़के वालों को पता चली तो दूल्हे ने शादी रद्द करने के बजाय उसी शुभ मुहूर्त पर शादी करने का फैसला किया। इसके लिए लड़की वाले भी राजी हो गए और अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ही उन दोनों ने शादी कर ली।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अनोखी शादी कोच्चि के लेकशोर हॉस्पिटल में हुई। यहां पर अलप्पुझा के कोम्माड़ी की रहने वाली अवनी की शादी थुंबोली के शेरॉन से शुक्रवार को होनी थी। लेकिन शाम को ब्राइडल मेकअप के लिए जाते समय रास्ते में ही अवनी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उसे तुरंत ही कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन रीढ़ में ज्यादा चोट लगने की वजह से उसे स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए एर्नाकुलम के लेकशायर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। इसी बीच शेरॉन और उसका परिवार भी हॉस्पिटल पहुंच गया।


शादी का मुहूर्त दोपहर 12.15 से 12.30 के बीच था। दोनों ही परिवारों ने आपसी सहमति पर उसी मुहूर्त पर शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने डॉक्टरों से इसके लिए अनुमति मांगी और उन्हें अनुमति मिल गई। हॉस्पिटल स्टाफ ने भी परिवारों की मदद करते हुए तुरंत ही शादी के लिए वहां जगह दी और सजावट शुरु कर दी। हालांकि, दुल्हन को ज्यादा तकलीफ न हो इसके लिए दूल्हा खुद ही इमरजेंसी वार्ड में थाली लेकर आया और शादी की सारी रस्में हुई।

दुल्हन की हालात पर अपडेट देते हुए न्यूरो सर्जन विभाग के प्रमुख डॉक्टर सुधीश करुणाकरण ने कहा अवनी की रीढ़ का इलाज जारी है। जल्दी ही उनकी सर्जरी की जाएगी। अस्पताल में हुई इस शादी की बात सुनकर आसपास के लोगों ने भी परिवार के साथ अपनी सहानुभूति जताई।

Share:

  • भारत के CJI बीआर गवई आज होंगे रिटायर; सोमवार को 53वें नए चीफ जस्टिस की शपथ लेंगे सूर्यकांत

    Sun Nov 23 , 2025
    नई दिल्ली. भारत (India) के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई (BR Gavai) आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से रिटायर हो रहे हैं। उनका अंतिम कार्यदिवस शुक्रवार को भावुक पलों के बीच पूरा हुआ। गवई ने कहा कि वह चार दशक लंबे अपने न्यायिक सफर के अंत में स्वयं को न्याय का विद्यार्थी समझते हुए इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved