
डेस्क: Mahindra ने हाल के महीनों में अपनी कई SUVs को अपडेट किया है. XUV 7XO, Scorpio N और Thar OG के बाद अब कंपनी की नजर अपनी पॉपुलर XUV 3XO पर हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra 15 अक्टूबर 2026 को XUV 3XO का नया वर्जन पेश कर सकती है. कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि यह SUV के CNG वर्जन के तौर पर बाजार में आ सकती है.
Mahindra ने XUV 3XO को 2024 में लॉन्च किया था. इसके बाद SUV को अच्छी सेल मिली और कंपनी ने ग्राहकों की पसंद के हिसाब से कुछ नए वेरिएंट भी जोड़े. अब अगर 3XO का CNG मॉडल आता है, तो यह Mahindra की पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG गाड़ी हो सकती है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनी के लिए CNG SUV पेश करना नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने का एक तरीका हो सकता है. इससे Mahindra को आने वाले CAFE 3 नियमों को पूरा करने में भी मदद मिल सकती है.
फिलहाल XUV 3XO में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल MPFI इंजन मिलता है. इसके अलावा 1.2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है. रिपोर्ट्स की मानें तो CNG मॉडल के लिए कंपनी 1.2-लीटर टर्बो MPFI इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 111 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है. CNG पर इन आंकड़ों में कमी आना संभव है. CNG वर्जन में मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, CNG ऑटोमैटिक की बढ़ती मांग को देखते हुए Mahindra ऑटोमैटिक विकल्प भी दे सकती है. इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.
CNG किट लगाने के लिए SUV में कुछ तकनीकी बदलाव करने होंगे. कंपनी सस्पेंशन, ECU ट्यूनिंग और दूसरे हिस्सों में बदलाव कर सकती है। CNG टैंक को बूट में जगह मिलने की संभावना है. अब देखने वाली बात यह होगी कि Mahindra Tata और Hyundai की तरह ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप अपनाती है या बड़ा सिंगल सिलेंडर टैंक देती है. इसका सीधा असर बूट स्पेस पर पड़ सकता है.
XUV 3XO की मौजूदा कीमत ₹7.79 लाख से ₹15.04 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. अगर CNG मॉडल आता है तो इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से कुछ ज्यादा हो सकती है. फिलहाल Mahindra ने 15 अक्टूबर के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. XUV 3XO का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet से है. इनमें Nexon और Brezza पहले से फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प देते हैं. ऐसे में 3XO CNG की एंट्री Mahindra के लिए इस सेगमेंट में एक नया कदम होगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved