img-fluid

LPG संकट पर खरगे ने सरकार को घेरा, नड्डा बोले-ऐसे हालात में भी राजनीति

March 16, 2026

नई दिल्ली: बजट सत्र के दूसरे चरण में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. देश में हो रही एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है. इस किल्लत का असर आम लोगों पर हो रहा है. वहीं सरकार की तरफ से इन सभी दावों को खारिज किया गया है. खरगे ने कहा कि अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात आज इतने नहीं बिगड़ते. इसपर बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका और याद दिलाया कि ये प्रश्नकाल का समय है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं इस सदन का ध्यान वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण देश में LPG संकट की ओर दिलाना चाहता हूं. LPG संकट से पूरे देश में इससे हाहाकार मचा हुआ है. इसका असर गरीब और कमजोर तबकों, मिडिल क्लास, आम घरों, रेस्टोरेंट, होटल पर ज्यादा पड़ रहा है. खड़गे ने कहा कि अगर सरकार समय रहते व्यवस्था कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते.


  • जब सरकार को पहले से स्थिति का अंदाजा था, तो समय पर जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुल LPG जरूरतों का करीब करीब 60% import करता है. इसमें भी 90% imports Strait of Hormuz के रास्ते होता है. इस लिहाज से मौजूदा हालात गंभीर चिंता का विषय हैं. देश के करीब हर हिस्सों में इसका असर पड़ रहा है. घरों में लोग परेशान हैं.

    मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि ये चिंता की बात है कि कई establishments ने अपने ऑपरेशन सीमित या बंद कर दिए हैं. कुछ ऊंचे दामों पर ₹5,000 प्रति सिलेंडर से अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं. पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है. उन्होंने अफवाहों से बचने की बात कही है. लेकिन, जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित करती है.

    बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. इसके साथ ही ये भी याद दिलाया कि शून्यकाल चल रहा है. नियम सभी के लिए समान होते हैं. हमें दुख है कि विपक्ष देश में विपत्ति काल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते है. उन्होंने कहा कि इस विपत्ति के पीछे का कारण भारत नहीं है. हम सब जानते हैं कि ये क्राइसिस आई है. कांग्रेस जनता को उकसाने का प्रयास कर रही है. ये विपत्ति में देश के साथ खड़ा होने की बजाय देश में अराजकता लाने का प्रयास कर रहे हैं.

    Share:

  • 30 साल से नहीं बढ़ी बैंक पेंशन, संसद में सरकार ने बताई वजह

    Mon Mar 16 , 2026
    नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज हो रही है और केंद्रीय कर्मचारियों में सैलरी व पेंशन बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ रही है. इसी बीच एक और बड़ा सवाल उठ रहा है. सरकारी बैंकों से रिटायर कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन का. कई बैंक रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved