खेल देश मध्‍यप्रदेश

Khelo India Youth Games 2023 : तमिलनाडू में मध्यप्रदेश ने जीता 01-01 कांस्य पदक

भोपाल (Bhopal)। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडू में मध्यप्रदेश के कुश्ती बालक वर्ग में महेश राठौर ने 71 किग्रा. फ्री स्टाइल स्पर्धा में 01 कांस्य पदक और बालिका वर्ग मंे कु. नंदनी वर्मा ने 49 किग्रा. फ्री-स्टाइल स्पर्धा में खेल कौशल को बेहतर प्रदर्शन करते हुये 01 कांस्य पदक अर्जित किया।



म0प्र0 के कुश्ती खिलाड़ियों ने जीता – 02 कांस्य पदक
आज दिनांक 29.01.2024 को कांस्य पदक के लिए फायनल मुकाबला बालक वर्ग के कुश्ती (71 किग्रा. फ्री स्टाईल) मंे मध्यप्रदेश के कुश्ती खिलाड़ी महेश राठौर ने और उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी मुकुल के मध्य खेला गया। इस फायनल मुकाबले में म.प्र. के खिलाड़ी महेश राठौर ने अपने खेल प्रतिभा और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी मुकुल को अंक नही देने के लिए मजबूर कर दिया। अंततः म.प्र. के खिलाड़ी महेश राठौर ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी मुकुल को 1-10 के अंतराल से बुरी तरह परास्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं बालिका वर्ग कुश्ती (49 किग्रा. फ्री स्टाईल) में मध्यप्रदेश की कुश्ती खिलाड़ी कु. नंदनी वर्मा और गुजरात की खिलाड़ी कु. चौधरी उर्मिला शमधजीभाई मध्य खेले गये के इस रोमांचक मैच में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी कु. नंदनी ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुये गुजरात की खिलाड़ी चौधरी उर्मिला को 4-2 से परास्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 का आयोजन दिनंाक 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में कुल 26 विधाऐं खेली जाएगी, जिसमें से म.प्र द्वारा कुल 20 विघाओ में 195 खिलाड़ी एवं 58 स्पोर्ट स्टाफ कुल 253 सदस्य प्रतिभागिता कर रहेे हैं।

Share:

Next Post

filmfare awards ceremony 2024: 'जमाल कुडु'' गाने पर Ranbir-Alia का जबरदस्त डांस

Tue Jan 30 , 2024
मुंबई (Mumbai) हाल ही में गुजरात में संपन्न 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह (filmfare awards ceremony 2024)  में रणबीर (Ranbir-Alia) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस समारोह बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों ने शिरकत की थी। फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर सारा अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, विक्रांत […]