बिहार में शराब माफियाओं का दुस्साहस
मुजफ्फरपुर। शराब प्रतिबंधित (Liquor Banned) राज्य बिहार (Bihar) में शराब माफियाओं (Liquor Mafias) का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों अवैध शराब पीने से हुई सैकड़ों लोगों की मौत के बाद देर रात शराब तस्करों ने देर रात आबकारी विभाग के एक कांस्टेबल की नदी में डूबोकर हत्या कर दी।
घटना मुजफ्फरपुर के दरहद मुसहरी सीमा पर हुई। यहां साढ़े 12 बजे सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम शराब तस्करों (Liquor Smugglers) को पकडऩे गई थी, तभी तस्करों ने टीम पर हमला कर दिया। साथ ही टीम में शामिल एक कांस्टेबल दीपक कुमार को नाव से खींचकर उसे गंडक नदी में डूबोकर मार डाला। शराब तस्करों के हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने का समाचार है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved