img-fluid

बकिंघम पैलेस से दूर रहेंगे किंग चार्ल्स, पहली बार सार्वजनिक की निजी टैक्स जानकारी; करोड़ों पाउंड टैक्स चुकाने का खुलासा

June 26, 2026

लंदन। ब्रिटेन (Britain) के राजा किंग चार्ल्स (King Charles) तृतीय ने शाही वित्तीय मामलों में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार अपनी निजी टैक्स देनदारी सार्वजनिक की है। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 में सिंहासन संभालने के बाद से उन्होंने दो टैक्स वर्षों में 30 मिलियन पाउंड (करीब 39.6 मिलियन डॉलर) से अधिक का व्यक्तिगत टैक्स अदा किया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले वर्ष भी राजा का स्थायी निवास बकिंघम पैलेस नहीं होगा।

ब्रिटेन में राजा और महारानी को कानूनन आयकर, पूंजीगत लाभ कर (कैपिटल गेन टैक्स) और विरासत कर (इनहेरिटेंस टैक्स) से छूट प्राप्त है। इसके बावजूद शाही परिवार 1993 से स्वेच्छा से आयकर और कैपिटल गेन टैक्स का भुगतान करता रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी ब्रिटिश सम्राट ने अपनी व्यक्तिगत टैक्स देनदारी सार्वजनिक नहीं की थी। किंग चार्ल्स ने यह जानकारी साझा कर नई परंपरा की शुरुआत की है।


  • दो टैक्स वर्षों में 24.6 मिलियन पाउंड का भुगतान

    बकिंघम पैलेस के अनुसार, 10 सितंबर 2022 को सिंहासन संभालने के बाद दो पूर्ण टैक्स वर्षों में किंग चार्ल्स का निजी टैक्स बिल 24.6 मिलियन पाउंड रहा। इसमें 2023-24 में 11.7 मिलियन पाउंड और 2024-25 में 12.9 मिलियन पाउंड टैक्स शामिल है। ब्रिटेन में नया टैक्स वर्ष हर साल अप्रैल की शुरुआत से लागू होता है।

    प्रिंस विलियम ने भी साझा किए आंकड़े

    राजा के बड़े बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने भी पहली बार अपनी निजी टैक्स संबंधी जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि मिलने के बाद से उन्होंने 20 मिलियन पाउंड से अधिक टैक्स का भुगतान किया है। शाही परिवार का कहना है कि इन जानकारियों को सार्वजनिक करने का उद्देश्य वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाना है, क्योंकि शाही खर्चों और आय पर लोगों की निगाह पहले से अधिक बनी हुई है।

    महारानी एलिजाबेथ ने कभी नहीं किया था ऐसा

    ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने 70 वर्षों के शासनकाल में कभी भी अपनी निजी टैक्स देनदारी सार्वजनिक नहीं की थी। ऐसे में किंग चार्ल्स का यह कदम शाही परंपराओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

    शाही खर्च में भी हुआ इजाफा

    जारी वित्तीय विवरणों के अनुसार, राजशाही की मुख्य फंडिंग सॉवरेन ग्रांट को 2027-28 से हर वर्ष 99.9 मिलियन पाउंड पर निर्धारित किया जाएगा। वहीं 2025-26 के लिए सरकारी भुगतान बढ़ाकर 132.1 मिलियन पाउंड कर दिया गया है। इसका उद्देश्य बकिंघम पैलेस और अन्य शाही भवनों के व्यापक नवीनीकरण पर होने वाले खर्च को पूरा करना है। इस परियोजना पर करीब 370 मिलियन पाउंड खर्च होने का अनुमान है।

    क्लेरेंस हाउस ही रहेगा किंग चार्ल्स का निवास

    शाही अधिकारियों ने बताया कि बकिंघम पैलेस के 10 वर्षीय नवीनीकरण कार्य के पूरा होने के बाद भी किंग चार्ल्स फिलहाल क्लेरेंस हाउस में ही रहेंगे। हालांकि, वे बकिंघम पैलेस में आयोजित आधिकारिक शाही समारोहों और सरकारी कार्यक्रमों में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहेंगे।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज.... 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

    Fri Jun 26 , 2026
    अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे को लेकर सामने आया कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के सबसे अहम दौर में पहुंच गया है. पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है. आठ लोगों को नामजद किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved