
नई दिल्ली। किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को फिर से गति देने के लिए 6 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों की घोषणा की है।
केन्द्रीय बजट के बाद भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) समूह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि छह फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान दोपहर 12 बजे और 3 बजे तक सड़कों को जाम किया जाएगा।
इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के बाद बेकफुट पर आए किसानों ने दोबारा अपने आंदोलन को धार देने के लिए आज यह घोषणा की है। इससे पहले किसानों की ओर से एक फरवरी को संसद भवन घेरने की बात कही गई थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved