
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत हरदौल चौक में अपने दोस्तों के साथ बैठे एक युवक से दो तत्वों ने शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की। युवक के रुपये देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने अपनी जेब से चाकू निकाला और युवक की दाहिने पैर की जांघ में घोंप दिये। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। उसके दोस्तों ने बीच बचाव करना चाहा तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।पुलिस ने बताया कि पुराना कंचनपुर इमली चौराहा निवासी 19 वर्षीय रोहित ठाकुर पिता विनोद ठाकुर बीती रात सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद वह हरदौल चौक में अपने दोस्त पवन चौधरी, सुनील ठाकुर व अमन विश्वकर्मा के साथ बैठकर बाते कर रहा था। रात्रि करीब 12 बजे के लगभग वहां पर आरोपी सचिन बर्मन व अमन उर्फ छोटलाल यादव पहुंचे और रोहित से शराब पीने के लिये रुपयों की मांग करने लगे। रोहित के इंकार करने पर दोनों ने अपना पास रखा चाकू निकाला और रोहित पर हमला कर दिया। जिससे उसके दाहिने पैर की जांघ में गंभीर चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved