img-fluid

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी मिले कोरोना पॉजिटिव

August 10, 2020

चंडीगढ़ । कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर विधायक सुभाष सुधा के बाद अब लोकसभा सांसद नायब सैनी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि खुद सांसद नायब सैनी ने ट्वीट करके की। रविवार देर सांय सोशल मीडिया पर‌ कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी को कोरोना होने का वारयल मैसेज हुआ। मैसेज से भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप‌ मच गया। सांसद सैनी की जब सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने खुद को नारायणगढ़ स्थित अपने आवास पर चिकित्सकों की देखरेख में होम क्वॉरेंटाइन कर लिया।

सांसद के निजी सचिव ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिन पहले उन्होंने नारायणगढ़ में कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल सांसद आपने नारायणगढ़ स्थित आवास पर होम क्वारंटाइन हैं, जबकि सोमवार को कार्यालय का पूरा स्टाफ करो ना की जांच कराएगा। वहीं लाडवा के पूर्व विधायक पवन सैनी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें इससे पहले हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जबकि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा का इलाज चल रहा है।

Share:

  • लूडो खेलते-खेलते यूट्यूबर के प्यार में पड़े चहल, जल्द करने जा रहे हैं शादी

    Mon Aug 10 , 2020
    2020 ज्यादातर लोगों के लिए बहुत बुरा साल जा रहा है. इस साल ऐसे-ऐसे झटके हम सभी को मिलें हैं कि अब तो हॉलीवुड की फिक्शन फिल्मों पर भी यकीन होने लगा है. खैर जहां 2020 में बहुत सारी बुरी चीजें हुईं, वहीं इस साल कई सेलेब्स ने इस मुश्किल घड़ी में अपनी नई जिंदगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved