img-fluid

जलडमरूमध्य में कुवैती टैंकर पर हमला, ओमान में भारतीय दूतावास ने बचाई 5 भारतीयों की जान

October 03, 2026

नई दिल्ली. होर्मुज डलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कुवैत (Kuwait) के झंडे वाले टैंकर MT काजिमाह III (MT Kazimah III) पर प्रोजेक्टाइल लगने के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों (5 Indians) को सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने बचाव अभियान में मदद की और सभी भारतीयों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया गया.

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बचाव अभियान में मदद के लिए ओमानी आधिकारियों का आभार जताया है. यह कच्चे तेल का टैंकर फिलहाल कुवैत के झंडे के तहत चल रहा है और टोगो के लोमे बंदरगाह की जा ओर जा रहा है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर लगातार नजर बनाए हुए है.


  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस क्षेत्र में अलग-अलग वाणिज्यिक जहाजों पर साढ़े 4 हजार से ज्यादा भारतीय नाविक सवार हैं. वहीं, 12 मालवाहक जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बीते दिनों साफ किया था कि जहाजों की आवाजाही और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत लगातार नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि भारत विदेशों में अपने समुद्री समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फारस की खाड़ी, लाल सागर और काला सागर जैसे मुख्य समुद्री मार्गों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं.

    पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जाहिर की थी. पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने इसे अस्वीकार बताते हुए तनाव कम करने की अपील की थी. साथ ही, उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में नागरिक कर्मचारियों की सुरक्षा, ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति और वैश्विक व्यापार बनाए रखने में भी तत्काल संयम बरतने की भी अपील की थी.

    Share:

  • MP: पन्ना की धरती ने फिर उगले हीरे.... चमकी महिला की किस्मत, 2 दिन में मिले चार डायमंड

    Sat Oct 3 , 2026
    पन्ना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) में छह महीने से पति के साथ हीरा खदान (Diamond Mine) में मेहनत कर रही झांसी की रहने वाली गुड्डी देवी (Guddi Devi) की किस्मत दो दिन में चार हीरे मिलने के बाद चमक गई। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सरकोहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved