img-fluid

खून की कमी को करना है दूर, तो रोज खाएं 2 खजूर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

April 23, 2021

नई दिल्ली। वैसे तो सभी तरह के ड्राई फूट्स हमारी बॉडी के लिए अच्छे होते हैं पर कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते है जो अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग असर दिखाते हैं। खजूर सेहत के लिए फायदेमंद है। खजूर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर होता है। इससे न केवल आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि ये कई बीमारियों को भी कम करने में मदद करता है।

मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी, इम्यूनिटी बढ़ाता है
ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज में भी सहायक माना जाता है। इसके साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता है। खजूर दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करता है। खजूर में प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स होते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है। खजूर में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

कब्ज की शिकायत होगी दूर : जिन लोगों का पेट साफ नहीं रहता है और हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए खजूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट चार से पांच खजूर खाने से पेट के आंतों से चिपकी गंदगी दूर हो जाएगी और आपका पेट साफ हो जाएगा।

बढ़ाएगा शरीर में खून : जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें लगातार 21 दिनों तक रोजाना सुबह पांच खजूर खाने चाहिए। ऐसा करने से ब्लड में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी और हीमोग्लोबिन के बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल : ये ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है। खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद : हर रोज खजूर का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि खजूर में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

हड्डियों की मजबूती के लिए : खजूर में मौजूद फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है। ये हड्डियों के लिए फायदेमंद है, इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद : खजूर को रोजाना खाने से हृदय स्वस्थ रहता है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं।

Share:

  • हार से निराशा होती है लेकिन आपको लड़ते रहना होता है: संजू सैमसन

    Fri Apr 23 , 2021
      मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के हाथों 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त से निराश राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि उनकी टीम को अपने बल्लेबाजी की ईमानदारी से समीक्षा करनी होगी। संजू ने मैच के बाद आयोजित एक वर्चुअल पत्रकार वार्ता में कहा,” […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved