
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने गुरुवार को बिहार बंद (Bihar Band) को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राज्य की महिलाओं (Womens) के साथ दुर्व्यवहार किया। लालू यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?। लालू ने इसे शर्मनाक करार दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved