
मुम्बई। भारतीय बाजार में अगले महीने की 15 तारीख को जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) अपनी लोकप्रिय एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर को बाजार में उतारेगी। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। 2009 में भारतीय बाजार में उतरने के बाद हम पहली बार डिफेंडर को यहां ला रहे हैं।
रोहित सूरी ने कहा इस लोकप्रिय वाहन को उतारने से पहले हम एक आभासी आयोजन करेंगे। हम इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। वर्तमान में भारतीय बाजार में लैंड रोवर पोर्टफोलिया के विभिन्न मॉडल मसलन रेंज रोवर इवोक्यू, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी और रेंज रोवर उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि जेएलआर देशभर के 24 शहरों में 27 डीलरशिप के जरिए वाहनों की बिक्री करती है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved