img-fluid

विस्तार पर देर रात मंथन, नहीं बनी सहमति, 2-3 दिन टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

August 24, 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार 2-3 दिनों के लिए टल सकता है। मुख्यमंत्री निवास पर देर रात हुई बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए, जिसमें गौरीशंकर बिसेन और राजेन्द्र शुक्ला पर सहमति बन गई, लेकिन अन्य 2 नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। नए मंत्रियों को लेकर प्रीतम लोधी, राहुल लोधी और जालम सिंह के नाम पर विचार किया गया, जिन पर सहमति के लिए आज फिर बैठक हो सकती है। अगले दो दिन तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय है, जिसके चलते विस्तार संभवत: रविवार को हो सकता है। दरअसल विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण को साधने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है जिसके तहत शिवराज कैबिनेट में रिक्त 4 मंत्रियों की जगह को विभिन्न वर्गों के नेताओं से भरा जाएगा, ताकि उसका लाभ चुनाव में मिल सके।

Share:

  • 14 सितंबर को इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन संभावित

    Thu Aug 24 , 2023
    अग्निबाण ब्रेकिंग… भोपाल से आगे निकला इंदौर, वडोदरा से निकले कोच 27 से 30 अगस्त तक पहुंचेंगे इंदौर, राजेश ज्वेल। विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर और भोपाल में मेट्रो का ट्रायल रन करवाने का वादा अब जल्द पूरा होने जा रहा है। इंदौर मेट्रो भोपाल से आगे निकल गया है, जहां साढ़े 5 किलोमीटर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved