विदेश

इटली में बनने जा रहा कानून, अंग्रेजी होगी बैन

रोम (Rome)। एक तरफ जहां दुनिया में अंग्रेजी भाषा (English language) को बढ़ावा मिल रहा तो वहीं दूसरी ओर कई देश इससे परहेज करने जा रहे हैं। इटली में सरकार (Government in Italy) अंग्रेजी भाषा (English language) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने नया कानून पेश किया है। इसके उल्लंघन पर एक लाख यूरो ((1,08,705 अमेरिकी डॉलर) तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।



इटली की चैंबर ऑफ डेप्युटीज (लोअर हाउस) में फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया। इसका प्रधानमंत्री ने समर्थन किया। इस कानून में किसी भी विदेशी भाषा के इस्तेमाल नहीं करने के बारे में बात की गई है, लेकिन यह विशेष रूप से एंग्लोमेनिया या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि विदेशी भाषा का इस्तेमाल देश की भाषा इतालवी को अपमानित करता है। ऐसे समय में यह और भी बुरा है जब ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। इस कानून पर अब संसद में बहस होगी। यह कानून आधिकारिक दस्तावेजों में अंग्रेजी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाता है।

Share:

Next Post

अब बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, WhatsApp लेकर आया ये कमाल का फीचर

Sun Apr 2 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप ने टेक्स्ट एडिटिंग फीचर (Text Editing Feature) को जारी कर दिया है। इस फीचर को पहले एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर […]