
भोपाल। मध्यप्रदेश में मात्र 15 माह में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव परिणाम से पहले ही सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 11 नवंबर को सभी विधायकों को भोपाल बुलाया है।
यहां होने वाली बैठक में परिणाम के बाद की स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए सभी विधायकों को 10 नवंबर को भोपाल पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में सपा-बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि परिणाम के बाद इनकी मदद से कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved