img-fluid

किश्तवाड़ में शहीद हुए दो एसपीओ के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने

November 29, 2026


जम्मू । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने किश्तवाड़ में शहीद हुए दो एसपीओ के परिजनों को (To kin of Two SPOs who were martyred in Kishtwad) अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे (Handed over Compassionate Appointment Letters) ।


  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के परिजनों को रविवार को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर जवान एसपीओ रछपाल कुमार और एसपीओ भाबी चंद के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। दोनों ने इस महीने की शुरुआत में किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि वह साहसी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवारों के साथ है।

    किश्तवाड़ जिले के डछन क्षेत्र के जंगलों में 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ रछपाल कुमार (45) और भाबी चंद (57) गोली लगने से मृत पाए गए थे। दोनों ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे। दोनों पुलिसकर्मी कियार डछन इलाके के निवासी थे और डछन के कियार सेक्टर में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। वे 10-11 नवंबर के आसपास डछन-कियार क्षेत्र से धरना-मरवाह सेक्टर में सेना की चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे।

    उनसे संपर्क टूटने और गोलीबारी की आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। 12 नवंबर की सुबह उनके शव बरामद किए गए। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफलें भी गायब थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भाबी चंद को दो गोलियां लगी थीं, जबकि रछपाल कुमार को पांच गोली लगी थीं। एफआईआर में घटना को आतंकवादी हमला बताते हुए भय फैलाने की साजिश की आशंका जताई गई थी। दोनों एसपीओ की हत्या के बाद भाजपा और कांग्रेस ने घटना की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए थे और जांच की मांग की थी।

    Share:

  • Name in the Electoral Roll Before Acquiring Citizenship! Find Out What the Delhi Police Said Regarding Sonia Gandhi’s Case

    Sun Nov 29 , 2026
    New Delhi: The Delhi Police has apprised the court of its investigation into questions surrounding the timeline of senior Congress leader Sonia Gandhi’s Indian citizenship and the inclusion of her name in the electoral roll. On Saturday, the police submitted two reports regarding this matter. The complaint alleges that Sonia Gandhi’s name was added to […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved