img-fluid

6 वर्षीय देवराज का हुआ लिवर ट्रांसप्लाट, मां के साथ सीएम से की भेंट

June 08, 2022

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लिवर ट्रांसप्लांट (liver transplant) करा कर आए 6 वर्षीय देवराज और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister’s residence) पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर शाजापुर (Sajapur) जिले के ढाबला धीर गाँव के देवराज का लिवर ट्रांसप्लांट (liver transplant) भोपाल के निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया था। देवराज अब पूर्णत: स्वस्थ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करने देवराज और उसके माता-पिता मुख्यमंत्री निवास आए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मिष्ठान खिलाकर देवराज को शुभकामनाएँ दी और देवराज के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।


  • उल्लेखनीय है कि 6 वर्षीय देवराज, लिवर की विल्सन डिजीस से पीड़ित था । इलाज के लिए लिवर ट्रांसप्लांट होना था। देवराज के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे अपने पुत्र का इलाज करा पाते। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मीडिया से इस स्थिति की जानकारी हुई, तो उन्होंने देवराज का इलाज शासकीय व्यय से कराने का निर्णय लिया। भोपाल के बंसल अस्पताल में देवराज का सफल लिवर ट्रांसप्लांट हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान, देवराज का हालचाल जानने स्वयं अस्पताल भी गए थे।

    Share:

  • मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    Wed Jun 8 , 2022
    चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के मर्डर केस से जुड़े कई खुलासे दिल्ली पुलिस ने आज किए हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सौरभ उर्फ महाकाल शूटर (mahakal shooter) का सहयोगी है. आज ही सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved