
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में एक फरवरी से आम नागरिकों के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा प्राथमिक दौर में समयबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी और यात्रियों को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकल ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए मुंबई शहर और उपनगर के कार्यालयों को कार्यालयीन समय में परिवर्तन के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसी तरह लोकल रेलवे में मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। मुंबई में लोकल ट्रेन में आम नागरिक तड़के पहली लोकल से लेकर सुबह 7 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक और रात 9 बजे के बाद अंतिम लोकल तक यात्रा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई और मुंबई उपनगर में दुकानों को रात 11 बजे तक शुरू रखने की अनुमति दी गई है। इसी तरह इन क्षेत्रों में होटल रात एक बजे तक शुरू रहेंगे। होटल और दुकानों में कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन अनिवार्य है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved