देश मनोरंजन राजनीति

लोकसभा चुनाव : कंगना रनौत के पास 3 करोड़ के हीरे, 7 किलो सोना, 50 LIC सहित 91 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली (New Delhi)। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिमाचल प्रदेश (Mandi HP) के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें उनकी संपत्ति की जानकारी दी गई है। कंगना के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 91.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

60 किलो चांदी, 7 किलो सोना और 3 करोड़ के हीरे
हलफनामे के मुताबिक कंगना के पास 6.7 किलो सोने के जेवर हैं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ है। उनके पास 60 किलो चांदी है, इनमें चांदी के बर्तन और जेवर शामिल हैं और इसकी कीमत करीब 50 लाख है। कंगना रनौत के पास हीरे की ज्वेलरी है, जो 3 करोड़ की है।

कंगना का कार कलेक्शन
कंगना रनौत के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू (BMW) है, जिसकी कीमत 98 लाख है। उनके पास एक मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz)है जो 58 लाख की है। इसके साथ ही वह मर्सिडीज मेबैक (Mercedes Maybach) की भी मालकिन हैं और इस गाड़ी की कीमत 3.91 करोड़ है। कंगना के पास एक वेस्पा स्कूटर भी है, जिसकी कीमत 53,000 है।



इतना है बैंक बैलेंस
हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत के पास 2 लाख कैश है और उनका बैंक बैलेंस काफी अधिक है। कंगना रनौत के पास इतना सोना-चांदी और हीरे के अलावा 1.35 करोड़ का बैंक बैलेंस है। इसके साथ ही कंगना ने ये बताया है कि उन पर 17 करोड़ का कर्ज भी है।

कंगना के पास है संपत्ति
कंगना रनौत के पास मुंबई, मनाली और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी भी है। मुंबई में कंगना के तीन फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 16 करोड़ बताई गई है। मनाली में उनके पास एक बंगला है जो 15 करोड़ का है। कंगना ने बताया है कि साल 2022-23 में उनकी आय 4 करोड़ रुपये थी लेकिन उससे एक साल पहले, उन्होंने 12.3 करोड़ रुपये कमाये थे।

50 LIC पॉलिसी
इन सब के अलावा कंगना ने अपने नाम 50 LIC पॉलिसी कराई है। हलफनामे में कंगना के खिलाफ 8 क्रिमिनल केस का भी जिक्र किया गया है। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई और स्कूल के बारे में भी बताया है। वह चंडीगढ़ के स्कूल में पढ़ी हैं और उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है।

Share:

Next Post

न्‍यूजक्लिक के संपादक को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, UAPA में हुए थे गिरफ्तार

Wed May 15 , 2024
नई दिल्‍ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने न्‍यूजक्लिक (Newsclick) के संस्‍थापक संपादक प्रबीर पुरकायस्‍थ (Prabir Purkayastha) को बड़ी राहत प्रदान की है. UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की सख्‍त धाराओं के तहत गिरफ्तार पुरकायस्‍थ को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने न्‍यूजक्लिक के एडिटर की रिहाई का आदेश सुनाते […]