
उज्जैन। श्रावण मास के दूसरे दिन आज तड़के मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर त्रिपुंड चंद्र अर्पित किया गया और भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया। आज भगवान महाकाल मंदिर के तड़के 3 बजे कपाट खुले और जलाभिषेक के साथ भस्मार्ती की गई और इसके बाद भगवान को रजत चंद त्रिपुंड अर्पित किए गए। इसके बाद गणेशजी के रूप में श्रृंगार किया गया। श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है और प्रतिदिन भगवान का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। आज सुबह भगवान गणेश के रूप में सजे महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved