
जबलपुर। गुरुकुल से त्रिपुरी चौक तक श्रीजी की रथ यात्रा हवन के बाद जबलपुर, अग्निबाण। श्री पिसनहारी मढिय़ा श्री तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री दिगंबर जैन गुरुकुल में आयोजित श्री 1००8 सिद्ध चक्र मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का हवन कार्यक्रम के बाद आज समापन हुआ। हवन के बाद गुरुकुल से त्रिपुरी चौक तक भगवान श्री जी की रथयात्रा निकाली गई। श्री 1००8 सिद्ध चक्र मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ की आयोजन श्रीमती राजकुमारी जैन, अजय जैन, श्रीमती अमिता जैन, जय कुमार जैन, अर्जुन जैन, राजवीर जैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए इन्द्र इन्द्राणियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आशीष जैन लालू, मनोज जैन शालू, राजकुमार जैन, सुनील जैन, प्रशांत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved