img-fluid

पश्चिम बंगाल में 4 मई को कमल खिलेगा – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

April 27, 2026


बेहाला । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में (In West Bengal) 4 मई को कमल खिलेगा (Lotus will bloom on May 4) । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा ।


  • इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बेहाला पश्चिम में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बंगाल के आखिरी चरण का मतदान नया इतिहास बनाएगा। हर एक वोट परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा और बंगाल में कमल खिलेगा। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए इस आरोप पर कि भाजपा अपनी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए पैसे देकर बाहरी राज्यों से समर्थक ला रही है, पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “पहले आप रोड शो में इस भीड़ को देखिए, क्या इतनी भीड़ बाहर से आ सकती है? ममता बनर्जी जो आरोप लगा रही हैं, उसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। उनकी बातों को नहीं सुनना चाहिए।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या यार, आप भी ममता बनर्जी की बात सुन रहे हो।”

    दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 अप्रैल को कहा था कि भाजपा अन्य राज्यों से लोगों को लाकर और पैसे देकर रैलियों में भीड़ जुटा रही है, ताकि चल रहे विधानसभा चुनावों को प्रभावित किया जा सके। चुनाव के दौरान भाजपा-टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत को लेकर अमित शाह ने कहा कि कहीं भिड़ंत नहीं हो रही है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। बंगाल को जो लोग जानते हैं, वे जानते हैं कि पूर्व के चुनावों में कैसे हिंसा होती थी। इस बार शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

    पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है और वोटिंग प्रतिशत 92 प्रतिशत के पार रहा है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं। अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान होना है। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

    Share:

  • ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए भारत और न्यूजीलैंड ने

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए (Signed historic Free Trade Agreement) । इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95 प्रतिशत सामान पर टैरिफ में छूट दी गई है या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved