बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP के मंदसौर में लव जिहाद, पहचान बदलकर प्यार किया, फिर अपहरण कर 2 लड़कियों को ले गए UP


मंदसौर । मध्‍य प्रदेश (MP) के मंदसौर ( Mandsaur) जिले में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। जिले के सुवासरा इलाके की 2 नाबालिग लड़कियों को 2 युवकों ने बिजनौर के चांदपुर इलाके में कैद कर रखा था। पुलिस ने दोनों लड़कियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया है।

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां सुवासरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। रॉन्ग नंबर से आरोपी लड़कों से दोस्ती हुई थी। बाद में यह बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों आरोपियों ने खुद को हिंदू बताया था। फिर शादी का झांसा देकर दोनों लड़कियों का शोषण करते रहे। उसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों का अपहरण कर लिया। 1 फरवरी को परिजनों ने लड़कियों को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवकों का लोकेशन दिल्ली में मिला। उसके बाद मंदसौर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। आरोपी युवक का मोबाइल बंद मिलने लगा। जब ऑन हुआ तो लोकेशन यूपी के बिजनौर जिले स्थित चांदपुर का मिला है। उसके बाद मंदसौर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस जब चांदपुर पहुंची तो दोनों लड़कियों को एक घर में कैद रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से लड़कियों को छुड़ा लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी इरफान अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मंदसौर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों ने आकाश और विकास बन कर लड़कियों से दोस्ती की थी। दोनों ही बिजनौर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर चांदपुर ले गए थे। मंदसौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, एसटी-एससी एक्ट, पॉस्को और एमपी धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

Share:

Next Post

Mia Khalifa ने फिर किया ट्वीट, Priyanka Chopra पर साधा निशाना

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। किसान आंदोलन (Farmer Protest) पर भारत के साथ ही पूरी दुनिया की नजर है। इस आंदोलन की आड़ में कई नेता और सेलिब्रिटी अपने विवादित बयानों और ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहे हैं। इन लोगों में पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) का नाम भी शामिल है जो […]