मनोरंजन

Mia Khalifa ने फिर किया ट्वीट, Priyanka Chopra पर साधा निशाना

  • नई दिल्ली। किसान आंदोलन (Farmer Protest) पर भारत के साथ ही पूरी दुनिया की नजर है। इस आंदोलन की आड़ में कई नेता और सेलिब्रिटी अपने विवादित बयानों और ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहे हैं। इन लोगों में पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) का नाम भी शामिल है जो किसान आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं और उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है। अब मिया खलीफा ने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में मिया खलीफा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को निशाने पर लिया है और उनसे किसान आंदोलन पर खामोशी को लेकर सवाल पूछा है।


बता दें कि मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने ट्वीट किया है, क्या मिसेज जोनास किसी मौके पर चुप्पी तोड़ने जा रही हैं? बस ऐसे ही मुझे जिज्ञासा हो रही है जानने की…शांति…’ इस तरह प्रियंका चोपड़ा को लेकर मिया खलीफा का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


हालांकि मिया के इस ट्वीट पर देसी गर्ल प्रियंका का अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है। बता दें कि प्रियंका ने दिसंबर में किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था और किसानों के समर्थन में बोलती नजर आई थीं। प्रियंका ने ट्वीट कर किसानों को भारत के खाद्य सैनिक बताया था. साथ ही यह भी कहा था कि किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। एक लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए और इसका जल्द से जल्द हल निकालना चाहिए।

बता दें कि भारयीयों को लुभाने के लिए न सिर्फ मिया किसानों को सपोर्ट कर रही हैं बल्कि वह भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाती नजर आईं। मिया ने बीते दिन ट्वीट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह समोसे, गुलाब जामुन और कई व्यंजन खाती दिख रही हैं। वीडियो शेयर कर मिया ने उन लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने उन्हें खाना भेजा. इसके साथ ही मिया ने हैशटैग में #FarmersProtests का इस्तेमाल किया।

Share:

Next Post

भारतीय अंतरिक्षयात्री Mission Gaganyaan पर पूरा फूड मेन्यू लेकर जाएंगे

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) के बहुप्रतिक्षित मिशन गगनयान ( Mission Gaganyaan ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अंतरिक्ष की यात्रा पर अगले साल निकलने वाली गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ खाने के लिए क्या लेकर जाएगी। खबरों के मुताबिक अगले साल अंतरिक्ष की यात्रा के […]