img-fluid

Facebook से शुरू हुआ प्‍यार, कोतवाली में निकाह, इस अनूठी शादी की गवाह बनी यूपी पुलिस

August 26, 2022

बुलंदशहर । फेसबुक(Facebook ) से प्यार, कोतवाली में निकाह (Marriage in Kotwali) और उस निकाह की यूपी पुलिस गवाह बनी है. ये मामला यूपी के जनपद बुलंदशहर से सामने आया है. दरअसल बुलंदशहर (Bulandshahar) के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी आरिफ सैफी ने पहले अलीगढ़ निवासी (Aligarh resident) मुस्कान से फेसबुक से दोस्ती की, दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा डालीं.



  • मगर वक्त बीता और कुछ दिन बाद आरिफ, मुस्कान से शादी करने का न तो वक्त बता रहा था और न ही तारीख़. बस फिर क्या था मुस्कान बैग उठाकर अलीगढ़ से बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली पहुंची और खुद को बालिग बताते हुए कोतवाल नीरज कुमार को पूरी कहानी सुनाई.

    कोतवाली में पुलिस के सामने निकाह कर लिया कबूल
    मुस्कान की गुहार पर पुलिस ने आरिफ को थाने बुलवाया और जब उसे मुस्कान से मिलवाया गया और पूरी बात बताई गई तो वह शादी के फौरन राजी हो गया, फिर क्या था, थाना प्रभारी ने दोनों के परिवारों को मौके पर बुलवाया तो परिवार ने भी दोनों की शादी पर सहमति जता दी. इस तरह सबकी रजामंदी से इन दोनों ने निकाह कोतवाली में ही पुलिस के सामने कबूल… कबूल… कबूल कर लिया.

    वहीं शादी के बाद दोनो परिवारों ने थाने में पुलिसकर्मियों (policemen) समेत मौजूद लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और खाकी इस निकाह की गवाह बनी, जबकि कोतवाल नीरज कुमार ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की है.

    Share:

  • भारत के सिर्फ चार क्रिकेटर पाक के खिलाफ नहीं खेले, अनुभव में पाकिस्‍तानी टीम पर भारी

    Fri Aug 26 , 2022
    दुबई। टीम इंडिया (team india) बीते वर्ष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भले ही हार गई हो, लेकिन एशिया कप में 28 अगस्त को पाक से भिडने वाली भारतीय टीम के पास पाक को हराने का अपार अनुभव है। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलने वाली भारतीय टीम (Indian team) में 15 में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved